फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही बारिश से उखड़ गया जाहू बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली ही बारिश से उखड़ गई जाहू बस अड्डे की कंकरीट
विज्ञापन

दो माह पहले हुआ था बस अड्डे का मरम्मत कार्य, लोगों ने उठाए सवाल
दुकानदारों ने मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री लगाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जाहू(हमीरपुर)। दो माह पहले जाहू बस अड्डे पर बिछाई कंकरीट सीजन की पहली बारिश के कारण उखड़ गई है। लाखों रुपये खर्च करके जाहू बस अड्डे की मम्मत कार्य किया गया था। बारिश के बाद अड्डे पर डाला गया कंकरीट उखड़ गया है। इस कारण अड्डा परिसर में गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। इस कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के बढ़िया कार्य करवाने के दावों की हवा निकल गई है। स्थानीय दुकानदारों ने मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। दुकानदारों ने इस मामले की जांच की मांग की है। विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से जाहू बस अड्डे में मरम्मत कार्य करवाया है। उस समस भी स्थानीय दुकानदारों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी कि मरम्मत कार्य में प्लांट के रेत के स्थान पर मिट्टी युक्त क्रशर लगाया जा रहा है। उस समय विभाग के अधिकारियों ने बस अड्डे का बढ़िया कार्य होने का दावा किया था। मरम्मत कार्य के पूरा होने के दो माह बाद पहली बारिश से जाहू बस अड्ड़ा उखड़ना शुरू हो गया है। दुकानदारों ने मांग की है कि बस अड्डे के उखड़ने की जांच करके दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं आरएम हमीरपुर अनूप राणा का कहना है कि बस स्टैंड की रिपेयर सिविल विंग द्वारा करवाई गई है। यह कार्य हमारे क्षेत्राधिकार से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें