जाहू(हमीरपुर)। भारतीय जीवन बीमा निगम ने जाहू में 18 वर्ष से ऊपर एवं 10वीं पास युवाओं के लिए वीरवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। जिसमें 15 से अधिक युवाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में रोजगार उपलब्ध करवाया गया। रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया गया। इसमें लगभग 200 लोगों ने फॉर्म जमा करवाए। जिसमें से 15 लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा दिया गया। चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर पीके गुप्ता ने बताया कि दसवीं पास युवाओं को रोजगार का अवसर था। इस रोजगार मेले में जिन लोगों की नियुक्ति की गई है उन्हें पांच हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।