फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन प्रथम

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। त्रिशा बीएड कॉलेज जोलसप्पड़ में राष्ट्रीय एकता दिवस के पर राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षण संस्थान की उपप्रधान मनोरमा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। निर्णायक मंडल में टीआर शर्मा ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की दस टीमों ने भाग लिया। जिसमें शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन प्रथम, हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वितीय और डीडीयू मैहरे तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों को मुख्यातिथि ने इनाम और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जयश्री सामंतराय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस मौके पर पूनम भारद्वाज, सीमा राणा, अमन पटियाल, पूनम शर्मा, अंबिका लखनपाल, विपिन शर्मा, मुकेश, इंदू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें