फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा मंडल सुजानपुर में 16 जोन गठित, प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त

Thu, 07 Aug 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा मंडल सुजानपुर की ओर से क्षेत्र को 16 जोन में संगठित किया गया है। हर जोन पर प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति की गई है। सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि मंडल की ओर से पार्टी की मजबूती के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे बूथ स्तर पर पार्टी अधिक मजबूत होगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त जोन प्रभारी और सह प्रभारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधरित पार्टी है। कार्यकर्ताओं से संवाद में यह कदम पार्टी को संगठन के तौर पर अधिक मजबूत करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें