फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटी-पीसीआर में 16 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
गांधी चौक पर घूमते लोग। यहां सामाजिक दूरी के नियमों का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है। प्रशा? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बुधवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर उपमंडल के गांव रमेहड़ा की 60, 50 और 48 वर्षीय तीन महिलाएं तथा 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। बिझड़ी के तीन लोग 68 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 35 वर्षीय व्यक्ति और 34 वर्षीय महिला, गांव घनसूई के भी तीन लोग 45 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय व्यक्ति और 43 वर्षीय महिला, भोटा का 16 वर्षीय लड़का और 40 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। गांव पट्टा नथू के 24 वर्षीय युवक, छुछवीं की 48 वर्षीय महिला, झनियारी क्षेत्र के गांव घिरथेड़ी ब्राह्मणा के 14 वर्षीय बालक और मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने कड़े कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है और सामाजिक दूरी का पालन कड़ाई से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें