हमीरपुर। ग्राम पंचायत बलोगणी में एक घर में घुसकर शातिर ने दीवार पर लगी एलईडी को तोड़ दिया। मकान मालिक उत्तम चंद ने इस बारे में पुलिस थाना हमीरपुर में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। शीघ्र ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। घर का मालिक बाहर रहता है। जबकि मकान में अभी तक निर्माण कार्य जारी है। देखरेख करने वाले व्यक्ति ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। जिसके बाद यह मामला पुलिस में पहुंचा है।