फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार टिप्परों के चालान काट वसूले 44 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 503 ए पर करेर कस्बे के पास भोटा पुलिस ने चार टिपरों का खनन अधिनियम के तहत चालान काट कर मौके पर 44,000 रुपये वसूले हैं। यह टिपर मंगलवार को वाकर खड्ड से पत्थर ले जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चारों टिपरों को करेर कस्बे के पास रोका। पुलिस ने चालकों को एम फार्म दिखाने को कहा। चालक फार्म नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस ने मौके पर चालान काटा और 44000 वसूले। बताया जा रहा है कि इन पत्थरों का प्रयोग सड़क किनारे डंगा लगाने के लिए किया जाना था। इस संबंध में पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी सुखदेव ने कहा खनन अधिनियम के तहत चार टिपरों के चालान काटे गए हैं। खड्डों में अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें