फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पांच दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद उसे सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर था। बीते सप्ताह जिला मुख्यालय में एक पांच साल की बच्ची के साथ अधेड़ व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। इस बात का पता तब चला जब बच्ची ने अपने पेट दर्द की शिकायत की। इस पर बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई और मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें