भोरंज (हमीरपुर)। डायमंड आईटीआई ढो तरक्वाडी में 8 जून को सार्क इंडस्ट्री और बद्दी से हिमसार टेक्नोमर्स और सार्क जेनेक्स कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक, फिटर और मेकेनिस्ट ट्रेड के आईटीआई पास कर चुके और अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को राज्य के निश्चित और योग्यता अनुसार वेतन व अन्य सुविधाएं देय होंगी। आईटीआई के निदेशक अनिल ठाकुर ने कहा कि सभी युवा इस रोजगार मेले में भाग लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।