फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार शोरूम के पास ट्रांसफार्मर व जरनेटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित डिडवीं टिक्कर कस्बे में संचालित एक कार शोरूम, वर्कशॉप और एजेंसी के साथ लगते बिजली ट्रांसफार्मर और जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना शोरूम के कर्मचारियों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर व जनरेटर में लगी आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और शोरूम को आग की चपेट में आने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें