फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से जला टेंपो

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बाबा कुटिया के पास संपर्क मार्ग पर खड़े टेंपो में अचानक आग लग गई। इससे टेंपो पूरी तरह से जल गया। टेंपो मालिक विनीत कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह मंगलवार देर रात भी उसने अपने टेंपो को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया तथा वह अपने घर चला गया। रात करीब 2:30 बजे टेंपो का हॉर्न बजना शुरू हो गया। विनीत ने उक्त स्थल पर जाकर देखा तो टेंपो आग की भेंट चढ़ चुका था। जब तक वह कुछ समझ पाता उसका टेंपो जलकर पूरी तरह राख हो गया। जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना की जानकारी विनीत ने नादौन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो सहित घटनास्थल की जांच की तथा विनीत के बयान कलमबद्ध किए। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि आग कैसे लगी है, इसका पता लगाया जा रहा है। उसके उपरांत ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें