फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 मतदान केंद्रों पर की जाएगी वेब कास्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
53 मतदान केंद्रों पर की जाएगी वेब कास्टिंग
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बीएसएनएल अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 19 मई को मतदान के दिन 53 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रिचा वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बीएसएनएल से जुड़े अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे वेब कास्टिंग को लेकर कॉमन सर्विस सेंटर के लोगों को दो बार प्रशिक्षण आवश्यक रूप से प्रदान करें ताकि, मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या न हो। वेब कास्टिंग से जुड़ने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी, एआरओ, प्रदेश निर्वाचन विभाग और भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को लाइव देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें आवश्यक आई कार्ड जारी किए जाएं तथा मतदान पार्टियों के साथ उन्हें समय पर भेजना सुनिश्चित बनाएं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम, जिला सूचना अधिकारी विनोद कुमार, एजीएम बीएसएनएल राकेश धीमान, बच्चन सिंह, तहसीलदार (निर्वाचन) प्रताप सिंह ठाकुर के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें