फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को आग बुझाने के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला अग्निशमन विभाग ने अग्निशमन सप्ताह के तहत बुधवार को गांधी चौक पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसका शुभारंभ एसडीएम हमीरपुर शशिपाल नेगी ने किया। इस मौके पर वन विभाग हमीरपुर कार्यकारी डीएफओ संगीता चंदेल, सेवानिवृत्त मेजर सुशील कुमार कौंडल और स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र कुमार चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर अग्निशमन विभाग के वाहनों को रवाना किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के समस्त कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। कर्मचारियों और अधिकारियों ने लोगों को आग बुझाने के बारे में बताया। इस मौके पर जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य लोगों को आग से बचाव, सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी और उन्हें आग की घटनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान लोगों को पंपलेट भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें