फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 वाहनों के चालान काट वसूले 5400 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों 36 वाहन चालकों के चालान काटकर मौके पर 5400 रुपये वसूले हैं। चुनावों से पूर्व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नादौन पुलिस ने पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है। रोजाना क्षेत्र भर में दिन के समय के साथ-साथ रात को भी पूरी तरह से चौकसी बरती जा रही है। इसमें पुलिस की ओर से नशे में वाहन चला रहे चालकों, बिना हेलमेट और बिना बेल्ट वाहन चलाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। मंगलवार शाम को पुलिस ने मुख्य बाजार में नाका लगाकर वाहन चालकों पर यह कार्रवाई की है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेेंद्र परमार ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें