फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाली ने 1500 मीटर में हासिल किया स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सिंथेटिक ट्रैक अणु में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-19 महिला एवं पुरुष वर्ग की एथलेटिक्स मीट में कन्या स्कूल हमीरपुर की छात्रा शिवाली ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता का पहला ही पदक शिवाली ने जिला हमीरपुर की झोली में डाला है। शिवाली के कोच रजनीश शर्मा ने उन्हें प्रशिक्षित किया है। शिवाली का कहना है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ रोजाना दो से तीन घंटे दौड़ की भी प्रैक्टिस करती हैं। उसने इस कामयाबी का श्रेय अपने परिजनों एवं कोच रजनीश शर्मा को दिया है। वहीं, पूर्व भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री ने छात्रा शिवाली ठाकुर और उसके कोच को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें