फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत एक व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस के पास कोई सूचना न मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया है। शुक्रवार सुबह व्यक्ति अपने घर पर ही था। लेकिन, कुछ समय बाद वह घर के बाहर कुछ दूरी पर जमीन पर गिरा हुआ मिला। परिजन उसे नादौन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजनों ने इस संबंध में किसी भी प्रकार के आशंका से इंकार करते हुए कोई भी कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। जिस कारण व्यक्ति के परिजन उसके शव को अपने घर ले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस के पास इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें