फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंस जाने से एक तरफ झुका ट्रक, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ते बाड़ा बाजार में सड़क किनारे खड़ा ट्रक अचानक सड़क धंस जाने से एक तरफ झुक गया। जिस स्थान पर यह ट्रक खड़ा था उस स्थान पर नीचे की तरफ एक मकान है, अगर ट्रक मकान पर गिर जाता तो ट्रक के साथ मकान को भी नुकसान हो सकता था। जेसीबी की सहायता से इस ट्रक को वहां से निकाला गया। स्थानीय लोगों में लक्की ठाकुर, हैप्पी, विनोद कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार आदि का कहना है कि बारिश के कारण यह सड़क धंस गई हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द इस सड़क की मरम्मत की जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बड़सर के कनिष्ठ अभियंता राकेश चंदेल का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से भूमि का कुछ हिस्सा धंस जाने से समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें