हमीरपुर। पांचवीं कक्षा के वार्षिक पेपरों का मूल्यांकन कार्य 21 से 22 मार्च तक संबंधित केंद्र प्राथमिक स्कूलों में होगा। सभी सरकारी व निजी स्कूल अपने केंद्र प्राथमिक स्कूल में प्रश्नपत्र पहुंचाकर 10 बजे से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करेंगे। जिसके विस्तृत निर्देश केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को भी दिए जा चुके हैं। पेपर चेक करने में निजी स्कूल शिक्षकों का सहयोग भी केंद्रीय मुख्य शिक्षक आवश्यकतानुसार ले सकते हैं। चेक हुए सब सरकारी व निजी स्कूलों के पेपरों में से हर स्कूल के चुनिंदा पेपर सीएचटी फिर जांचेंगे ताकि मूल्यांकन की विश्वसनीयता का परीक्षण हो सके। चेक हुए पेपर केंद्र स्कूल में ही सीलबंद रहेंगे और सब स्कूलों को विषयवार प्राप्त अंकों की सूचियां मिलेंगी। जिनकी मूल प्रति बीआरसीसी कार्यालय के पास सुरक्षित रहेगी। बीआरसीसी प्राथमिक बिझड़ी विजय हीर ने कहा कि सभी सरकारी व निजी प्राथमिक स्कूल इन निर्देशों का पालन करेंगे ताकि समय पर परीक्षा परिणाम बनाया जा सके।