फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद का दर्जा मिलने के बाद भी नहीं बदली नाम प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में नगर परिषद का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद अभी तक दुकानों और मकानों के बाहर स्थापित पुरानी नेम प्लेटों को नहीं हटाया जा सका है। पूर्व में सुजानपुर नगर पंचायत के समय जनता की सुविधा के लिए दुकानों और मकानों में नेम प्लेटें लगाई गई थीं। चार साल पहले सुजानपुर को नगर परिषद का दर्जा मिल चुका है। नेम प्लेटें नगर पंचायत के दर्जे की ही लगी हुई हैं। नगर परिषद सुजानपुर इस ओर ध्यान देना ही भूल गई है। सुजानपुर क्षेत्र में करीब सात वर्ष पहले दुकान, मकान का सही पता जांचने के लिए उस समय नगर पंचायत ने छोटी-छोटी नाम प्लेट जिन पर दुकान व मकान नंबर संबंधित वार्ड लिखा गया था, को चस्पां किया था। नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों के तहत मकान और दुकानों पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने प्लेटें लगाई थीं। लेकिन चार वर्ष पहले नगर परिषद का दर्जा मिल जाने पर पुराने प्लेट को बदलना भूल गए हैं। उधर, नगर परिषद के ईओ केएल ठाकुर का कहना है कि इस मुद्दे को अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें