फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल में प्रधान-उप्रधान समेत चार वार्ड सदस्यों की हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और चार वार्ड सदस्यों समेत छह जनप्रतिनिधियों की डेढ़ साल के भीतर ही मौत हो गई, जबकि कुछेक ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

इस कारण जिले की पंचायतीराज संस्थाओं में 15 सीटें खाली पड़ी हुई हैं। बीते साल जनवरी माह में जिले की 248 ग्राम पंचायतों में आम चुनाव हुए थे, लेकिन उसके बाद खाली हुई सीटों के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अब इन सीटों के लिए 10 अगस्त को उपचुनाव होगा। 25 से 27 जुलाई तक इन खाली सीटों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। 28 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 30 जुलाई को दोपहर बाद 3:00 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन ही चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। इसके बाद 10 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से दोपहर बाद 4:00 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी और चुनाव नतीजे घोषित होंगे।
विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत भूंपल और विकास खंड हमीरपुर की धरोग पंचायत में प्रधान पद, जबकि विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत टिपर में उपप्रधान के पद के लिए उपचुनाव होगा। इसी तरह बिझड़ी ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत घोड़ी धवीरी के वार्ड नंबर चार घोड़ी, दैण के वार्ड नंबर पांच बल्ह ढटवालिया, गारली पंचायत के वार्ड नंबर पांच खज्जियां में वार्ड सदस्य का पद खाली है। बमसन ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत समीरपुर के वार्ड नंबर चार संगरोह कलां, अम्मण के वार्ड नंबर पांच ठठवाणी राजपूतां, पंजोत के वार्ड नंबर पांच टिक्करी, दरब्यार के वार्ड नंबर एक डकेड़ा, गवारडू के वार्ड नंबर तीन लोहाखर में वार्ड सदस्य के पद खाली हैं। सुजानपुर ब्लॉक की रंगड़ पंचायत के वार्ड नंबर पांच पखी, हमीरपुर ब्लॉक की टिब्बी पंचायत के वार्ड नंबर चार चलोखर, धरोग पंचायत के वार्ड नंबर पांच कैहडरू और भोरंज ब्लॉक की धमरोल पंचायत के वार्ड नंबर चार धमरोल में वार्ड सदस्य का पद खाली है, इन खाली पदों के लिए भी उपचुनाव होगा। उधर, जिला पंचायत अधिकारी हरबंस लाल ने कहा कि जिले में 15 खाली सीटों के लिए उपचुनाव होना है। जिसकी प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें