हमीरपुर। हमीरपुर जिले में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना के 144 नए मामले सामने आए। इसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 358 पहुंच गई है।
आरटीपीसीआर में 101 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में कुल 43 मामले सामने आए। बुधवार को कुल 689 सैंपल लिए गए। इसमें 229 सैंपल आरटीपीसीआर और 460 सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट में लिए गए। जिले में दोबारा से कोरोना के मामले सामने के बाद पहली बार इतनी संख्या में एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले के बाजारों में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ सामाजिक दूरी और मास्क समेत अन्य जरूरी नियमों को नजरअंदाज कर रही है। इसके चलते यह मामले बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से मास्क लगाने और भीड़ वाले स्थानों पर न जाने की अपील की है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी सभी लोगों का मास्क लगाकर ही आना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के लक्षण दिखने पर सैंपल लिए जा रहे हैं। कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग प्रक्रिया को भी बढ़ा दिया है।
कोरोना के कुल सक्रिय मामले 358 हो गए हैं। बुधवार को कोरोना के 144 नए मामले सामने आए। उन्होंने जिला के सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे बिना वजह घर से बाहर न जाएं और भीड़ वाली जगह पर जाने से भी गुरेज करें।
डॉ. आरके अग्रिहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी