हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते सलासी गांव में गाड़ी के घर की दीवार के साथ टकराने से चालक घायल हो गया है। वहीं, उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित है। गाड़ी चालक धर्मशाला की ओर से हमीरपुर आ रहा था। सलासी गांव के पास वह अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इस कारण उसकी गाड़ी साथ लगते मकान की दीवार के साथ टकरा गई। घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है। एसएचओ संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस घटनास्थल पर जाकर छानबीन कर रही है।