ताल (हमीरपुर)। ज्ञान शील पब्लिक स्कूल घुमारीं में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में वेद प्रकाश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने बच्चे मन के सच्चे, पापा मेरे पामा, मुझे माफ करना ओम साईं राम, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, रोहडू जाना मेरिये अम्मिये, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, योग और भंगड़ा प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान चेयरमैन ज्ञान चंद शर्मा ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को बधाई दी।