बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य शिव चंदेल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने देश मेरा रंगीला, पंजाबी गिद्दा, कव्वाली और पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरियां। इस मौके पर प्रवक्ता प्रवीण कुमार, विशाल राणा, अतुल कुमार, देशराज, राजकुमार, अजय कुमार, संजय कुमार और विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।