फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला सचिव हुए भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में कांग्रेस के जिला सचिव अमरदीप राणा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुजानपुर से संबंध रखने वाले अमरदीप राणा अपने साथियों सहित शनिवार को समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेकर विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हुए। अमरदीप ने कहा कि सुजानपुर में कर्मठ कांग्रेसियों को दरकिनार कर भाड़े के लोगों को तरजीह देने की जो रीत पिछले कुछ सालों से चली है उससे वह बहुत आहत थे। यही उनका कांग्रेस छोड़ने का प्रमुख कारण है। पूर्व सीएम ने पार्टी का पटका पहना कर अमरदीप राणा सहित अन्य लोगों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें