फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला गिरने से भैंस और बकरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विकास खंड टौणी देवी के अंतर्गत पड़ते बजरोल गांव में रविवार को एक पशुशाला गिरने से इसके अंदर बंधी एक भैंस और बकरी की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई है। बजरोल निवासी अमीचंद पुत्र जोंडा राम की पशुशाला भूस्खलन से गिरी है। भैंस और बकरी के मरने से अमीचंद को काफी नुकसान हुआ। इस संबंध में तहसीलदार सुजानपुर डा. अशोक पठानिया ने कहा कि एसडीएम सजानपुर शिव देव सिंह अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को 5000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें