भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते भरेड़ी कस्बे में बुधवार शाम लगभग पांच बजे के करीब एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। चालक सुरक्षित है। होशियारपुर से यह ट्राला गन्ना लेकर सरकाघाट की ओर जा रहा था। ट्राला जैसे ही भरेड़ी बाजार की चढ़ाई पर चढ़ रहा था तो दूसरी तरफ से दूसरी गाड़ी आई। चालक ने जैसे ही दूसरी गाड़ी को देख ब्रेक लगाई तो ट्राला पीछे की तरफ लुढ़क कर सड़क के बीच ही पलट गया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। चालक कुलवीर सिंह ने कहा कि चढ़ाई पर गाड़ी पीछे को ओर खिसकती चली गई और गाड़ी ने ब्रेक नहीं पकड़ी। इसके कारण ट्राला पलट गया। चालक की होशियारी से यह बड़ा हादसा होने से टल गया है।