फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए शुरू हो बस सेवा

विज्ञापन
hrtc
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के लोगों ने प्रदेश सरकार से नादौन से सीधे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। नादौन टैक्सी यूनियन के प्रधान राकेश सोनी, प्यारे लाल, चमन लाल, करण, लाल चंद, मनोहर लाल, रमेश चंद, राजीव चंद, रोहित, मनोज, प्रदीप सहित अन्य लोगों ने कहा कि यदि यह बस सेवा सुबह ऐसे समय पर चले कि पीजाआई में नौ बजे तक पहुंच जाए तो क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि रोजाना नादौन बस अड्डे पर पीजीआई जाने वाले कई रोगी और उनके तीमारदार खड़े मिलते हैं। कई बार अन्य बसों में भीड़ होने के कारण ऐसे रोगियों को भीड़ वाली बस में सफर करना कठिनाई भरा हो जाता है। लोगों ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी तो त्योहारों और विवाह शादियों वाले दिनों में होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में लोगों को टैक्सी आदि करके चंडीगढ़ पहुंचना पड़ता है, लेकिन गरीब लोगों के लिए यह संभव नहीं हो पाता। ऐसे लोग केवल बस सेवा पर ही निर्भर होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र इस मांग को पूरा करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि इस सुझाव को शीघ्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा और इस मांग को पूरा करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें