फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी क्षेत्र में अवैध खनन माफिया सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। क्षेत्र के धंगोटा पुल के पास अवैध खनन माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गया है। खनन माफिया बेखौफ होकर पुल के समीप शुक्कर, गारली खड्ड से सामग्री निकाल रहे हैं। अवैध रूप से निकाली गई इस सामग्री को बेचकर माफिया खूब चांदी कूट रहा है। अवैध खनन की वजह से पेयजल योजनाएं बहुत प्रभावित हो रही हैं। अवैध खनन से जल स्तर काफी घट गया है। हर वर्ष क्षेत्र की खड्डों में हो रहे खनन से किनारे की उपजाऊ भूमि भी खड्डों में तबदील हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खड्डों के किनारे सुबह चार बजे के करीब ट्रैक्टर खड्डो का रूख धारण कर लेते खड़े हो जाते हैं। लोगों को रेत बजरी और पत्थर की ट्राली 600 और 700 रुपये में मिलती थी, लेकिन अब उनके दाम दो से तीन हजार के बीच पहुंच गए हैं। लोगों का कहना है कि सरकार को खनन की नीति बनानी चाहिए और अवैध खनन करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। डीएसपी बड़सर धर्म चंद का कहना है कि अवैध खनन करने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। जो अवैध खनन करता हुआ पाया जाता है उनके चालान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें