हमीरपुर। नालंदा बीएड कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलकूद स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन के लिए भी जरूरी है। सुरेश ने कहा कि हारना और जीतना जरूरी नहीं है लेकिन खेल भावना का होना जरूरी है। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों ने द्वितीय वर्ष के छात्रों को हराया। वहीं, सौ मीटर दौड़ में राहुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि, भाला फेंक में रजत कुमार ने प्रथम हासिल किया।