धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के सौजन्य से आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. नीलम अग्निहोत्री ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक अभिरुचि को एक मंच प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता में शिवानी पोसवाल और नीरू पोसवाल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान शालू और शिवानी ने प्राप्त किया। जबकि तीसरे स्थान पर दीक्षा और शबनम रहीं। कार्यक्रम में प्रो. बलजीत जंवाल, प्रो. संतोष कुमार शर्मा, अनवर हुसैन, विक्रम सिंह और अशोक कुमार उपस्थित रहे।