फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी के पदों के लिए 9 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना नादौन जिला हमीरपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के 10 पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन जीत सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बेला-4, सेला दी बाहल, लेड़-बनोह, सरेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कुल 4 पद भरे जाएंगे। किटपल-2 कारगूजगीर, हटली, वलोह, दोवडखुर्द, नौंहगी आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिकाओं के कुल 6 पद भरे जाने हैं। जीत सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए योग्यता बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण तथा सहायिकाओं के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। पात्र उम्मीदवार 9 जनवरी 2018 को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन में अपने दस्तावेज जमा करवाएं तथा साक्षात्कार 10 जनवरी 2018 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें