फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर के बूथों से राणा को मिले दो तिहाई मत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। विस चुनावों के परिणामों के तीन दिन बाद भी लोग राजेंद्र राणा और प्रेम कुमार धूमल के जीत के अंतर को लेकर गुणा भाग कर रहे हैं। विस क्षेत्र सुजानपुर के चुनाव में हारे भाजपा के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के बमसन क्षेत्र के बूथ भी कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा की लीड नहीं तोड़ पाए। राजेंद्र राणा की पंचायत के साथ लगती पंचायतों से उन्हें काफी बढ़त मिली है। वहीं नगर परिषद सुजानपुर के छह बूथों में ही राणा को एक हजार से अधिक मतों की बढ़त मिली है। यहां तक की भाजपा मंडलाध्यक्ष के बूथ से भी राणा को 99 मतों की बढ़त मिली है। कभी बमसन विस क्षेत्र में रहे बूथों में से 40 बूथ अब सुजानपुर विस क्षेत्र में हैं। भाजपा को इन बूथों से भारी मार्जन की उम्मीद थी, लेकिन इन बूथों से भाजपा के प्रत्याशी को वह बढ़त नहीं मिली जो कांग्रेस के प्रत्याशी को उनके साथ लगती पंचायतों से मिली है। नप सुजानपुर के ही छह बूथों से राणा को 1078 मतों का अंतर रहा है। बूथ छह से राजेंद्र राणा को 191, बूथ सात से 147, बूथ आठ से 47, बूथ नौ से 227, बूथ दस से 16 और बूथ 11 से 450 मतों की मिली है। नप के बूथों से भाजपा को 1332 और कांग्रेस को 2400 मत मिले हैं। राणा को उनकी पंचायत के साथ लगती पंचायतों ने तरजीह दी जो प्रेम कुमार धूमल को नहीं मिल सकी। धूमल को जिन बूथों पर बढ़त मिली वह राणा को मिली बढ़त के आगे टिक नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें