नादौन (हमीरपुर)। संत पब्लिक स्कूल हड़ेटा में बुधवार को इंटर हाउस विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक हाउस के चार-चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सीनियर वर्ग के छात्रों के लिए आयोजित की गई। ब्यास हाउस से निष्ठा लखनपाल, राधिका शर्मा, अभिनव गर्ग, शुभम कुमार, गंगा हाउस से अंजलि कुमारी, अमन, अनिकेत, चिराग शर्मा, रावी हाउस से अमन कुमार, आयुष कपूर, प्रांजलि शर्मा व शुभम शर्मा और सतलुज हाउस से अक्षिता शर्मा, अनुष्का शर्मा, रौनित शर्मा व अक्षित शर्मा ने भाग लिया। रावी हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, ब्यास हाउस दूसरे स्थान पर रहा। विजेता और उपविजेता रहे दोनों हाउसों के छात्रों को प्रधानाचार्य संतोष ठाकुर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।