फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को मतदाता जागरूकता के तहत हस्ताक्षर व सेल्फी अभियान स्थानीय गांधी चौक पर चलाया गया। जिसमें उपायुक्त अधिकारी संदीप कदम ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवी पल्लवी देवी, रजनी देवी, अंजलि ठाकुर का योगदान रहा। वहीं गौतम कॉलेज हमीरपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवी चुनी लाल ने की। उन्होंने सभी युवाओं को 18 वर्ष पूर्ण होने पर वोटर कार्ड बनाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चुनावों में धोखाधड़ी रोकने के लिए भारत सरकार ने वीवीपैट जैसी सफल मशीन बनाई है। उन्होंने सभी युवाओं से मतदान करने की अपील की। इस मौके पर स्वयंसेवी अमित ठाकुर, अमित चौहान, सफल डोगरा, राजीव ठाकुर आदि ने युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें