फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ लोगों ने जमा नहीं करवाए हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के लाइसेंस हथियार धारक लोग चुनाव आचार संहिता लगने के बावजूद थाने में हथियार जमा नहीं करवा रहे हैं। इसके चलते सुजानपुर पुलिस अब ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है। सुजानपुर पुलिस ने हथियार जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की थी , लेकिन अंतिम तिथि के बावजूद अभी तक 100 लोगों ने थाने में हथियार जमा नहीं करवाएं हैं। थाना सुजानपुर के अधिकार क्षेत्र में करीब 600 लोगों ने लाइसेंसी हथियार अपने घरों में रखे हैं, लेकिन थाने में अब तक 500 हथियार ही जमा हुए हैं। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के चलते हथियार थाने में जमा होते हैं। जो बाद में वापस कर दिए जाते हैं, लेकिन लोग इन्हें जमा करवाने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे लोग शीघ्र पुलिस का सहयोग करें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें