हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में मंगलवार को बैंड-2 कक्षा छठी से आठवीं के लिए सदन सभा मीट का आयोजन किया गया। इस क्रम में कक्षा छठी से आठवीं तक के चारों सदनों के बीच भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। समस्त प्रतिभागियों ने अपने-अपने सदन की तरफ से बेहतरीन प्रस्तुति दी। भाषण में रमन सदन से अरिंदम एवं अन्वेषिका प्रथम, बोस सदन से काजोल एवं आर्यभट्ट की धनुषा द्वितीय और आर्यभट्ट सदन की सृष्टि एवं भाभा सदन के दक्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान समन्वयक कंचन लखनपाल एवं कक्षा छठी से आठवीं के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे। वहीं, कविता ठाकुर ने समस्त छात्रों को स्मार्टनेस चैलेंज के बारे में अवगत किया। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त से 31 अगस्त तक विद्यालय छात्रों में स्मार्टनेस चैलेंज का मूल्यांकन करेगा। छात्रों को बताया गया कि केवल इसी माह ही नहीं बल्कि अपने जीवन में हर मुश्किल का सामना हम स्मार्ट बनके ही कर सकते हैं। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नैना लखनपाल एवं अकादमिक प्रधानाचार्य डा. हिमांशु शर्मा उपस्थित रहीं।