फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी क्लब ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेजर ध्यान चंद अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की याद में जिला स्तरीय हॉकी खेलों का आयोजन बुधवार को बाल स्कूल के मैदान में किया गया। जिसमें जिला की पुरुष की 4 टीमें और 2 महिला हॉकी टीमों ने भाग लिया। इसमें लगभग 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी खेल का शुभारंभ जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुदेश धीमान ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आर्मी क्लब हमीरपुर और राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के बीच खेला गया। जिसमें आर्मी क्लब ने महाविद्यालय हमीरपुर की टीम को 5-2 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त ऊना में आयोजित करवाई जाने वाली राज्य स्तरीय हॉकी खेलों में भाग लेने के लए जिला की टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें