फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी पंचायत हमारी योजना के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत हथोल में ‘हमारी पंचायत हमारी योजना’ के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंचायत के अधीन पड़ने वाले महिला मंडल हथोल, बलोह, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूह मगरा, बीडू, विभागों के कर्मचारियों, पटवारी, कृषिविभाग, आयुर्वेदिक विभाग व पशुपाल विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। इस शिविर में विकास खंड नादौन की ओर से पंचायत उपनिरीक्षक चमन लाल चौहान ने उपस्थित लोगों को हमारी पंचायत हमारी योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में सभी लोग हाजिरी सुनिश्चित करें ताकि पंचायत के विकास को गति मिल सके। क्योंकि ग्राम सभा में लोगों द्वारा जो विकास कार्य दर्ज करवाएं जाते हैं, उन्हीं कार्यों को पंचायत द्वारा किया जाता है। इस मौके पर पंचायत प्रधान हथोल सेवन कुमार, सचिव योगराज, तकनीकी सहायक संजीव धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें