पूर्व सैनिक निदेशालय में साक्षात्कार के लिए पहुंचे पूर्व सैनिक। संवा
टीजीटी नॉन मेडिकल और मेडिकल के पदों की साक्षात्कार प्रक्रिया में पहुंचे महज सात अभ्यर्थी
हमीरपुर। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में श्रेणी तीन और चार के विभिन्न पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को टीजीटी नॉन मेडिकल और मेडिकल के पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र चेक किए गए। टीजीटी नॉन मेडिकल के 120 और मेडिकल के सात पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया रखी गई थी। इसमें नॉन मेडिकल के पदों के लिए सात अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए जबकि मेडिकल के पदों के लिए कोई भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा। इस बारे मेें पूर्व रोजगार निदेशालय के रोजगार विंग के अधिकारी रविंद्र ने कहा कि सात अभ्यर्थी ही प्रमाण पत्र चेक करवाने पहुंचे।