फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैचवाईज नियुक्तियों में 45 की आयु सीमा हटाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश टेट पास प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि बैचवाइज नियुक्तियों में अधिकतम 45 वर्ष की आयु सीमा को हटाया जाए। टेट पास प्रशिक्षुओं ने कहा कि वे टेट उत्तीर्ण कर इस इंतजार में बैठे हैं कि उन्हें बैचवाइज नौकरी मिल जाएगी। लेकिन, सरकार के आयु सीमा के फैसले ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सरकार के इस फैसले से हजारों टेट पास बेरोजगारों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। टेट पास बेरोजगार जो कई सालों से प्राइवेट स्कूलों में इस उम्मीद के साथ नौकरी कर रहे हैं कि उनका बैचवाइज नंबर आने वाला है, वे अब मायूस हो गए हैं। हर साल प्रदेश से हजारों लोग बीएड करके टेट पास करते हैं। जबकि सरकार मात्र कुछ लोगों को ही कमीशन से नौकरी दे पाती है और बाकी लोग इस इंतजार में रहते हैं कि उनका नंबर बैचवाइज आ जाएगा। अभ्यर्थियों में रितेश, मलकीयत, राजकुमार, सुदेश, पवन, नितेश, अमित, ओमप्रकाश, सचिन, अंकुश, रमेश, सुनील, पारस, रोहित, संजय, नितिन, आशीष, आयुष, बवीता, मोनिका, कविता, सरिता, नीता, निशा, नेहा, रेखा, आरती, मधु, कोमल, रुचि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षामंत्री से मांग की है कि इस निर्णय पर फिर से विचार कर उन्हें राहत दें ताकि, वह 45 साल के बाद भी बैचवाइज नियुक्तियों का इंतजार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें