बड़सर (हमीरपुर)। सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी में दो दिवसीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को शुरू हुआ। इस मौके पर एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार ने मुख्यातिथि को टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने गिद्दा, पहाड़ी नाटी और देशभक्ति गानों पर प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वंदना ठाकुर, सोनल ठाकुर, सूरम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।