फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने फ्लावर पॉट और दीयों की लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएवी ब्रांच स्कूल हमीरपुर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंग बिरंगी रंगोलियां और ग्रीटिंग कार्ड बनाए। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए फ्लावर पॉट और दीयों को सजाकर उनकी प्रदर्शनी लगाई। इस गतिविधि के आयोजन में सीमा चौहान और नितिका का विशेष योगदान रहा। बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण सहित रामायण के अन्य किरदारों की वेशभूषा में प्रस्तुति भी दी। इसमें प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की और बच्चों की प्रदर्शनी की सराहना की। विद्यालय प्रभारी आशिमा बन्याल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें