नादौन(हमीरपुर)। उद्यान विभाग कार्यालय नादौन में शीतकालीन उच्च गुणवत्ता के कलमी पौधों की बिक्री आरंभ हो गई है। उद्यान विकास अधिकारी डॉ. निशा का कहना है कि शीतकालीन उच्च गुणवत्ता के कलमी पौधों की बिक्री 23 दिसंबर से आरंभ कर दी गई है। उन्होंने नादौन क्षेत्र के बागवानों से आग्रह किया है कि उद्यान विभाग कार्यालय नादौन सहित उद्यान प्रसार केंद्र हड़ेटा, रंगस, कांगू में भी कलमी पौधों को बागवान खरीद सकते हैं। इन कलमी पौधों में सेब 30 रुपये प्रति पौधा, आडू 30 रुपये, पलम 30 रुपये, नेक्टरीन 30 रुपये तथा अनार के पौधे का मूल्य 25 रुपये तय किया गया है। इस मौके पर उद्यान प्रसार अधिकारी आयुषि ठाकुर और विपिन भी उपस्थित रहे।