नादौन(हमीरपुर)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा बड़ा ने ग्राम पंचायत फस्टे में नाबार्ड की ओर से प्रायोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन बैंक शाखा प्रबंधक एमएल धीमान की देखरेख में हुआ। शिविर में पंचायत अध्यक्ष रीना रानी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में लोगों को बचत खाता और उससे जुड़े लाभों की जानकारी दी गई। बैंक में उपलब्ध योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन योजना, ज्योति और सुरक्षा, जन-धन योजना और आधार को बैंक अकाउंट से जोड़ने, पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई इंश्योरेंस योजना, ऋण योजना सहित अन्य प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य मांगा देवी, प्रकाश चंद, मिलाप चंद, रिंकु, अमर सिंह, अजीत सिंह, जीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।