फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी आवश्य करें मतदान : उपायुक्त

विज्ञापन
sandeep kadam
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम ने जिला में कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वह 9 नवंबर को मतदान वाले दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने आह्वान किया कि वह अपने आसपास के मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मतदान से एक दिन पहले 8 नवंबर को जिला हमीरपुर के सभी विभागाध्यक्ष सुबह 11 बजे अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपने बहुमूल्य मताधिकार के माध्यम से भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने, निर्भीक होकर, धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा और अन्य किसी के प्रलोभन सेे प्रभावित हुए बिना मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाएंगे। इससे संबंधित फोटो व वीडियो उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें