अवैध खनन सामग्री ले जाते पकड़े गए ट्रैक्टर हमीरपुर पुलिस के कब्जे में। विभाग।
हमीरपुर । जिला पुलिस की ओर से अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत खनन माफिया के विरुद्ध पिछले 24 घंटों के दौरान सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से खनन सामग्री परिवहन कर रहे कुल 12 वाहनों को पकड़ा गया और संबंधित चालकों/मालिकों के विरुद्ध उलंघना करने पर कुल 12 चालान किए गए हैं। इनमें से 10 वाहनों से 48,800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया और दो वाहनों के चालान न्यायालय को प्रेषित किए गए हैं। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि विभिन्न थानों के तहत यह कार्रवाई की गई है। संवाद