हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग 24 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं विटामिन-ए अनुपूरण अभियान चलाएगा। जिले के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में करीब 1,19,340 बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को दोनों खुराक, जबकि पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों और किशोरों को केवल एल्बेंडाजोल दी जाएगी। छूटे बच्चों के लिए 29 अगस्त को मॉप-अप राउंड होगा। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अजय कुमार अत्री ने बताया कि अभिभावक निर्धारित दिवस पर पात्र बच्चों को दवा अवश्य खिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत 29657, सुजानपुर से 13428, भोरंज से 25710 बच्चों को खुराक दी जाएगी। वहीं, बड़सर स्वास्थ्य खंड से 22764, गलोड़ से 11585 और नादौन से 16196 बच्चे लाभान्वित होंगे। संवाद