फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड़्डी में आईटीआई हमीरपुर ने भोरंज का हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल नादौन में शनिवार को महिला और पुरुष वर्ग की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस मौके पर एसडीएम नादौन डीआर धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में जिलाभर की सरकारी और निजी आईटीआई के प्रशिक्षु भाग लेंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत में महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें 130 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। इसके बाद पुरुष वर्ग की विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, एथलेटिक और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। पहले दिन हुए मुकाबले में कबड्डी में आईटीआई हमीरपुर ने आईटीआई भोरंज को 31-24 से हराया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन छात्रों की आयु 1 जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वह जल्द मतदाता पहचान पत्र बनाएं। इसके लिए संस्थान में ही बीएलओ 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक नियुक्त किया गया है। इस मौके पर जिला हमीरपुर के आईटीआई खेलकूद काउंसिल सचिव एवं सुजानपुर आईटीआई प्रधानाचार्य पर डीएस चौहान, जनक सिंह, अजय गुलेरिया और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें