बिझड़ी (हमीरपुर)। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बिजली उपमंडल कोटला के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इस दौरान दिल्ली के जंतर मंतर में धरने पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु का जोरदार समर्थन किया है। कहा कि सरकार की ओर से थोपी जा रही नई पेंशन प्रणाली का कर्मचारी पुरजोर विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा पेंशन को बंद करने के प्रयास सहन नहीं किए जा सकते। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग सरकार से की है। इस दौरान ओम प्रकाश, संजीव कौशल, सुनील कुमार, सुभाष, अंकित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।